हैलो, संजना बोल रही हूं..., सिद्धार्थ की इसी आवाज पर फिदा हुए व्यापारी ने नकली प्यार में गंवाए 50 लाख
जोधपुर। फेसबुक व वाट्सऐप पर संजना बनकर लोगों को प्रेम जाल में फंसाने के बाद लाखों की ठगी करने वाले सिद्धार्थ जोधपुर की चौपासनी पुलिस थाना पुलिस के शिकंजे में है। मध्य प्रदेश के सिद्धार्थ को जोधपुर के रवि के साथ लड़की की आवाज में बात कर उसे ठगने के आरोप में पकड़ा गया है। जोधपुर पुलिस की पूछताछ में संजना उर्फ सिद्धार्थ ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
Recommended Video

जोधपुर के चौपासनी पुलिस थानाधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी सिद्धार्थ पटेल लग्जरी लाइफ जीने के लिए सोशल मीडिया के जरिए बिजनेसमैन और पैसे वाले लड़कों को लड़की बन कर फांसता है। फोन पर सिद्धार्थ पटेल खुद संजना बताकर लड़की की आवाज में बात करता था। इसी तरह से उसने जोधपुर के चौपासनी थाना इलाके के बिजनेसमैन रवि इनानिया को प्रेम जाल में फंसाया।
संजना और सिद्धार्थ पटेल वाले इस अनूठे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब रवि इनानिया ने 9 लोगों के खिलाफ चौपासनी पुलिस थाने में लाखों की ठगी का मामला दर्ज करवाया। जोधपुर पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से मामले को सुलझाते हुए मध्य प्रदेश के हंडिया जिले से सिद्धार्थ पटेल को पकड़ा तब पता चला कि सिद्धार्थ पटेल न केवल संजना बल्कि अपने मम्मी-पापा, दादा दादी, भाई की आवाज में भी रवि से बात किया करता था।

ऐसे लूटा प्यार में पागल रवि को
जोधपुर का रवि संजना के प्यार में इतना पागल हो गया कि तीन साल की दोस्ती के दौरान वह कभी संजना से मिला ही नहीं। ना कभी उसकी तस्वीर देखी। वह सिर्फ संजना के भाई से मिला था। जो खुद सिद्धार्थ पटेल ही बनकर आता था। सिद्धार्थ पटेल खुद को संजना का भाई बताकर रवि से मिलता था और उसके साथ घूमने फिरने भी जाता था। वह कभी मंगल तो कभी शनि की वक्र दृष्टि से बचाने के लिए उससे रुपयों ऐंठता रहा।

तीन बार करवाई नर्मदा नदी की परिक्रमा
संजना ने रवि को अपने प्यार में इस कदर फंसाया कि उसने खुद पर भूत प्रेत का साया बताकर रवि से तीन बार नर्मदा नदी की परिक्रमा करवा डाली। परिक्रमा के लिए दो बार वह अकेले और एक बार अपनी मां व बहन के साथ गया। कई बार चौखट पर नारियल चढ़ाएं ताकि संजना से भूत प्रेत का साया हट जाए। एक बार तो गुवाहाटी से आठ नौ देवियों का जल लाकर ओकारेश्वर में चढ़ाया।

अमित शाह के नाम से आया कॉल
सफर के दौरान सिद्धार्थ में कभी उसकी मां आ जाती थी। कभी सिद्धार्थ के अंदर आशा धरा के गुरु शैलेंद्र आ जाते थे।कभी वहां की गुरु मैया भी सिद्धार्थ के अंदर प्रवेश करती थी। कई बार धमकाती थी। कभी रवि को मारती भी थी। रवि की लाख कोशिशों के बाद भी उससे संजना की कभी भी वीडियो कॉल पर बात नहीं हुई। एक बार तो हद हो गई अमित शाह की आवाज में एक कॉल आया। अमित शाह के नाम से फोन आने पर रवि को शक हुआ और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। रवि के अनुसार सिद्धार्थ उससे संजना बनकर बड़े प्यार से बात करता था। रवि ने सिद्धार्थ पटेल पर तीन साल के फर्जी प्यार में भूत प्रेत व आत्माओं का डर दिखाकर 50 लाख रुपए ठग लेने का आरोप लगाया है।
-
MP Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट जारी होते ही हो गया सर्वर डाउन? इस आसान तरीके से चेक करें ऑफलाइन रिजल्ट -
MP Board Result 2026 Topper List: जारी हुए एमपी बोर्ड के नतीजे, 10वीं-12वीं में कौन बना टॉपर? चेक करें लिस्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications