100 टन की चट्टान खिसककर 4 मकानों में आ घुसी, सुबह 4 बजे नींद से जागे लोगों में मची अफरातफरी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में बुधवार सुबह खौफनाक हादसा हुआ है। एक चट्टान खिसककर मकानों पर आ गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि चट्टान खिसकने से मकानों को नुकसान पहुंचा है, मगर कोई जनहानि नहीं हुई है।

हादसे से टूटी नींद

हादसे से टूटी नींद

जानकारी के अनुसार जोधपुर में केक मसूरिया स्थित बरगी कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे तेज धमाकों के साथ लोगों की नींद टूटी। करीब 100 टन से ज्यादा वजनी एक चट्टान खिसककर घरों की छतों पर आ गिरे। एक बारगी तो लोगों के माजरा समझ नहीं आया। फिर घरों से बा​हर निकलकर देखा तो एक बड़ी चट्टान खिसककर आई हुई दुखी।

रसोई तक पहुंची चट्टान

रसोई तक पहुंची चट्टान

बरगी कॉलोनी में चट्टान खिसकने से चार मकानों को नुकसान हुआ है। राजू धानका के घर में तो चट्टान रसोई तक पहुंच गई, जिसके उसका रसोई गैस सिलेण्डर दब गया। राम प्रजापत व धर्मराज प्रजापत और मुन्नी बाई के मकान भी चट्टान से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पाकर नगर निगम टीम मौके पर पहुंची और चट्टान को हटाने का कार्य शुरू ​किया।

खतरा अभी टला नहीं

खतरा अभी टला नहीं

पीड़ित राजू धानका ने बताया कि उनकी कॉलोनी में चट्टान के कारण खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि मसूरिया पहाड़ी से अब भी कई चटानें लटक रही हैं, जो एक-दो दिन में बरसात होने पर खिसककर हमारे घरों पर आ सकती हैं। निगम को ऐसी चटानों को चिन्हित उनकी जद में आने वाले घरों को खाली करवाया जाना चाहिए। ताकि समय रहते बड़ा रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+