Rural Olympic Games Rajasthan : ग्रामीण ओलंपिक में काकी-ताई, दादा-पोता सब एक साथ खेल रहे
जोधपुर, 29 अगस्त। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन राजस्थान में भी इतिहास रचा गया है। राजस्थान के 40 हजार से ज्यादा गांवों में सोमवार से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 शुरू हुए हैं, जिसके तहत गांवों में लोग विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।
Recommended Video

सीएम अशोक गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 का शुभारंभ किया
राजस्थान में खेलों के महाकुंभ 'राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022' का राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर से हुआ है। जोधपुर जिले के गांव पाल में ग्रामीण ओलंपिक समारोह का शुभारंभ करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर खेलों का बड़ा आयोजन करवाया जा रहा है। इनमें हर उम्र का ग्रामीण अपनी खेल प्रतिभा दिखा सकता है।
खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने CM मैदान में पहुंचे
जोधपुर जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह भाटी ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-2022 की मशाल प्रज्वलित कर सीएम गहलोत को सौंपी। जिसे लेकर वे खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने मुख्यमंत्री स्वयं मैदान में पहुंचे।
ये नेता भी पहुंचे जोधपुर के पाल गांव
इस मौके पर जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक मनीषा पंवार, विधायक महेंद्र विश्नोई, विधायक किशनाराम विश्नोई, विधायक हीरा लाल मेघवाल, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष बिनाका मालू, मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा आदि भी मौजूद रहे।

क्या हैं राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022
बता दें कि राजस्थान प्रदेश को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए व खेलों के प्रचार प्रसार के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 का आयोजन किया गया जा रहा है। 29 अगस्त 2022 से 1 सितंबर तक गांवों में छह खेलों की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इनमें कबड्डी, खो खो, बॉलीबाल, टेनिस बाल क्रिकेट, हॉकी व शूटिंग बाल शामिल हैं।

तीस लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया
ग्रामीण ओलंपिक के लिए पूरे प्रदेश से तीस लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है। सबसे ज्यादा कबड्डी में। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 के दूसरे चरण में 12 सितंबर से ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। 22 सितंबर से जिला स्तरीय और दो से पांच अक्टूबर तक राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के साथ ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन होगा।

भोड़की देखते बना खिलाडि़यों का उत्साह
इधर, झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके के गांव भोड़की के ग्राम एकीकृत स्टेडियम में सोमवार को राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों का भव्य शुभारंभ हुआ। शहीद वीरांगना प्रिया कंवर स्कूल की प्रधानाचार्य ग्यारसी देवी ने परेड की सलामी ली तथा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

घाघरा और ओढ़नी पहनकर परंपरागत ग्रामीण खेलों में भाग लिया
उद्घाटन कबड्डी के मैच में बालिका-बालिकाओं ने घाघरा और ओढ़नी पहनकर परंपरागत ग्रामीण खेलों में भाग लिया। खिलाडि़यों को गिरधारी लाल गुप्ता व राजकुमार सैनी ने नकद पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरलाल सिंह गढ़वाल, पूर्व सरपंच शिवराम गोदारा, भगवान सिंह गढवाल, तेजपाल सिंह शेखावत, राधेश्याम गिल थे। शारीरिक शिक्षक निर्मला के नेतृत्व में संभागीय ने मार्च पास्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications