Phalodi Satta Bazar: वोटिंग देख वसुंधरा को कितने के भाव में राजस्‍थान CM बना रहा फलोदी सट्टा बाजार?

Phalodi Satta Bazar prediction for Rajasthan CM: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 खत्‍म हो गए। 25 नवंबर को सुबह से शाम तक अनुमानित 71.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 1863 उम्‍मीदवारों का भाग्‍य EVM में बंद हो गया है। 3 दिसम्‍बर को मतों की गिनती की जाएगी।

राजस्‍थान में अबकी बार भाजपा सरकार या कांग्रेस को ही एक और मौका मिलेगा? 16वीं विधानसभा की यह धुंधली तस्‍वीर 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद पूरी तरह से साफ हो जाएगी। तब तक इस बात का भी संकेत मिल जाएगा कि राजस्‍थान का 29वां नया मुख्‍यमंत्री कौन बनेगा?

Phalodi Satta market prediction for rajasthan CM 2023

इधर, राजस्‍थान में जोधपुर के पास फलोदी के कुख्‍यात या विख्‍यात सट्टा बाजार ने 25 नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद राजस्‍थान की नई सरकार व नए सीएम को लेकर ताजा अनुमान लगाए हैं।

राजस्‍थान के नए सीएम के कितने भाव?

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों व दलालों ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि राजस्‍थान के नए मुख्‍यमंत्री पद को लेकर पूर्व वसुंधरा राजे सिंधिया के 40-50 पैसे, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत व कोटा-बूंदी सांसद ओम बिड़ला के 2 से ढाई रुपए और मौजूदा सीएम अशोक गहलोत क 3 रुपए और पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के 10 रुपए भाव निकाल रखे हैं।

फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों व दलालों ने बताया कि ये राजे, गहलोत व पायलट समेत अन्‍य नेताओं के सीएम बनने का अनुमान मतदान समाप्ति तक के हैं। मतगणना पहले या बाद में कोई नया सियासी समीकरण भावों में उतार-चढ़ाव भी आ सकता है।

क्‍या दीया कुमारी-बाबा बालकनाथ दौड़ में नहीं?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बिना सीएम फेस के उतरी हैं। कांग्रेस में अशोक गहलोत व सचिन पायलट और भाजपा में वसुंधरा राजे, ओम बिड़ला, गजेंद्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी और बाबा बालकनाथ योगी के नाम सीएम की दौड़ में शामिल किए जा रहे हैं, मगर फलोदी सट्टा बाजार ने दीया कुमारी व बाबा बालकनाथ के सीएम पद को लेकर कोई भाव नहीं निकाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+