Phalodi Satta Bazar: क्या राजस्थान में चली मोदी लहर? मतदान के बाद बदले सट्टा बाजार के भाव
: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। एक घंटे की वोटिंग बाकी है। इस बीच फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव सामने आए हैं।
फलोदी सटटा बाजार के एक ब्रोकर (दलाल) ने नाम नहीं छापने की शर्त पर वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि एक घंटे की वोटिंग काफी अहम है, क्योंकि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान के अंतिम आंकड़ों के आधार पर फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव तय होंगे।

चांडा के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अगर 72-73 प्रतिशत मतदान हुआ तो भाजपा को एक तरफा जीत मिलती नजर आएगी। 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होने का मतलब है कि राजस्थान में भाजपा को 130 से 132 सीटें आना तय है।
वहीं, अगर राजस्थान चुनाव में मतदान 55 से 60 प्रतिशत के बीच रहता तो भाजपा की 104-105 सीटें आती जबकि कांग्रेस की 60-65 से बढ़कर 85 से 90 तक हो जाती। ऐसा अब होता नहीं दिख रहा, क्योंकि पांच बजे तक ही राजस्थान में मतदान 68 प्रतिशत तक पहुंच गया।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि अगर पोलिंग 70 प्रतिशत से ज्यादा हुई तो भाजपा को कम से कम 120 सीटें मिलनी तो तय है। मतदान थोड़ा और अधिक हुआ तो यह माना जाएगा कि राजस्थान में भाजपा की आंधी चली है। अधिकांश सीटों पर मोदी लहर देखने को मिली है। फिर भाजपा की सीटों की संख्या 130 से पार भी जा सकती हैं।

आठ-दस मंत्री हार रहे चुनाव
फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीकानेर से बीडी कल्ला, पश्चिमी राजस्थान से सालेह मोहम्मद समेत पूरे राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के आठ से दस मंत्री चुनाव हार रहे हैं।
मारवाड़ अंचल में क्या हाल?
जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर को मिलाकर मारवाड़ अंचल की 33 में से 24 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान है। फलोदी सट्टा बाजार यह भी कह रहा है कि यूं तो साल 2018 में 74.72% मतदान हुआ था, मगर उस समय कांग्रेस की इतनी हवा नहीं था। इस बार भाजपा का माहौल है। ऐसे में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान पर मोदी लहर चलना तय।
फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भाव
फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के 20-25 पैसे भाव निकाल रखे हैं, जबकि कांग्रेस के 4-5 रुपए। यूं समझें कि भाजपा की सरकार पर दांव लगाने वालों को एक हजार रुपए देने पर फलोदी सट्टा बाजार 1250 रुपए लौटाता है जबकि कांग्रेस के लिए एक हजार रुपए के 4 से 5 हजार रुपए।
(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications