जोधपुर : फोन करने पर टोका तो भाभी ने की ननद की हत्या, कूलर की आवाज में दबी रेखा की चीखें
जोधपुर, 17 अप्रैल। राजस्थान के जोधपुर जिले में हर किसी का हैरान करने देने और हैवानियत की सारी हदें पार कर देने का मामला सामने आया है। यहां रिश्तों का कत्ल कर दिया और वो भी मामूली बात पर। ननद ने भाभी को दिनभर फोन पर व्यस्त रहने से टोका था। गुस्साई भाभी ने सोई हुई ननद पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी जान ले ली।

जानकारी के अनुसार वारदात जोधपुर के झंवर पुलिस थाना इलाके के गांव बड़लिया में हुई है। बड़लिया निवासी 40 वर्षीय रेखा के दो बेटी हैं। पति की मौत हो चुकी है। 14 अप्रैल को रेखा की भाभी पूजा उससे मिलने आई थी।
पूजा अक्सर फोन पर व्यस्त रहती थी। इस पर ननद ने अपनी भाभी को टोका और भाई से शिकायत करने की बात कही। इससे भाभी नाराज हो गई। उसने रात को सोई हुई रेखा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसका मुंह व नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
रेखा बचाव के लिए खूब चीखी और चिल्लाई, मगर उसी दौरान कमरे में कूलर चल रहा था। उसकी वजह से रेखा की चीखें दब गई। इसके बाद पूजा ने ननद रेखा के शव को कमरे में बक्से में डालकर उस पर बिस्तर रख दिए। एक दिन तक किसी को पता नहीं चला। 15 अप्रैल को बदबू आने पर खुलासा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications