पाकिस्तान में फंसी है राजस्थान के 3 बच्चों की मां, पति ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

जोधपुर। दुल्हन बनकर भारत आई। तीन बच्चे हुए और ​कुछ ऐसा हुआ कि इस रिश्ते के बीच भारत-पाकिस्तान की सरहद आ गई। हिन्दुस्तान में पति व बच्चे उसका इंतजार कर रहे हैं और वो पाकिस्तान में फंसी हुई है। अब पति ने पाकिस्तान से पत्नी की सकुशल वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है।

फरवरी में गई थी मां से मिलने

फरवरी में गई थी मां से मिलने

पाकिस्तान से आकर राजस्थान के सरहदी जिलों में शरण लिए परिवारों के काम करने वाले सीमांत लोक संगठन के संरक्षक हिंदूसिंह सोढा ने बताया कि पाक विस्थापित लीलाराम माली की शादी पाकिस्तान के मीरपुर खास की युवती जनता के साथ हुई थी।

पति बच्चे लौट आए भारत

पति बच्चे लौट आए भारत

दोनों के तीन बच्चे हैं। इसी साल फरवरी में जनता की मां तबीयत खराब होने पर लीलाराम पत्नी व 3 बच्चों के साथ पाकिस्तान मिलने पहुंच था। वहां रहने के दौरान दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में आ गई। लीलाराम भी अपनी पति व बच्चों के साथ भारत लौटना चाह रहा था।

 बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

वापसी के दौरान जनता के वीजा की दिक्कत हो गई। ऐसे में लीलाधर व बच्चों को तो भारतीय होने की वजह से भारत आ जाने दिया गया, मगर जनता को पाकिस्तान में ही रोक लिया गया। तब से वह पाकिस्तान में ही है। इधर, मां के बिना उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। लीलाराम ने बताया कि वीजा के अभाव में उसकी पत्नी पाकिस्तान में फंसी हुई है। इसके लिए वे भारत सरकार से हाथ जोड़कर अपील करना चाहते हैं कि पत्नी को भारत लाया जाए। उसे उसको बच्चों से मिलाया जाए।

 800 परिवार आना चाहते हैं भारत

800 परिवार आना चाहते हैं भारत

इधर, हिंदूसिंह सोढा कहते हैं कि लीलाराम के परिवार के साथ नाइंसाफी हुई है। पाकिस्तान के जिस इलाके में लीलाराम की पत्नी फंसी है। वहां हिन्दू महिलाओं व युवतियों को मुस्लिम धर्म अपनाने को मजबूर किया जाता है। इस तरह की समस्या का वहां सैकड़ों परिवार सामना कर रहे हैं। भारत सरकार प्रसंज्ञान लेकर पहल करें तो करीब 800 परिवार भारत आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+