जोधपुर : पिता पूर्व केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा की मौत पर विधायक दिव्या मदेरणा ने बांधी पगड़ी
जोधपुर, 29 अक्टूबर। राजस्थार सरकार में पूर्व केबिनेट मंत्री दिवंगत महिपाल मदेरणा के निधन के बाद उनकी विधायक बेटी दिव्या मदेरणा ने पगड़ी बांधी। दिव्या व उनकी बहन ने पगड़ी से पहले पिता की चिता को मुखाग्नि की रस्म भी निभाई थी।

गुरुवार को पगड़ी की रस्म हुई थी। इस मौके पर दिव्या ने पगड़ी बांधकर सामाजिक रस्म अदा की। पगड़ी की रस्म का अर्थ है कि परिवार के मुखिया के निधन के बाद पगड़ी के जरिये जिम्मेदारी का अंतरण।
ऐसे में दिव्या ने अपने पिता की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया है। इसके साथ ही राजनीतिक जिम्मेवारी के साथ-साथ अब परिवार का भार भी दिव्या के कंधों पर आ गया है।
बता दें कि पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का 17 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी पुत्री और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा व उनकी बहन रुपल ने सारी पारंपरिक रस्मों को निभाया। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की दो पुत्रियां ही हैं, उनका कोई पुत्र नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications