जोधपुर के युवक ने वाट्सएप पर लगाया पाकिस्तान समर्थित स्टेट्स, इमरान खान की तस्वीर भी शेयर की
जोधपुर, 17 अगस्त। हिंदुस्तान ने दो दिन पहले ही आजादी के 75 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर राजस्थान के एक युवक पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। इसने अपने वाट्सएप स्टेट्स में पाकिस्तान समर्थित पोस्ट शेयर की है। जोधपुर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है।

मामला जोधपुर के ओसियां पुलिस थाना इलाके का है। ओसियां कुछ युवाओं ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की कि उनके इलाके के संजू खान ने वाट्सएप स्टेट्स पर पाकिस्तान जिंदाबाद और पाक के पूर्व पीएम इमरान खान की तस्वीर शेयर की है। इससे उनकी देशभक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं।
ओसियां एसएचओ सुरेश चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिली थी कि संजू खान ने पाक समर्थित पोस्ट शेयर की है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications