Jodhpur Cylinder Blast में 4 की मौत, घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे सीएम अशोक गहलोत
jodhpur में पांच सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया था, जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 60 लोग झुसल गए, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हॉस्प

Jodhpur cylinder blast: राजस्थान के जोधपुर में एक शादी समारोह के दौरान गैंस के पांच सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में अभी तक दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दूल्हे के माता-पिता समेत 60 लोग इस हादसे में झुलस गए, जिन्हें इलाज के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए देते हुए मुआवजे की घोषण भी की है।
यह हादसा राजस्थान के जोधपुर जिले के भूंभरा गांव में गुरुवार 08 दिसंबर की दोपहर 03 बजे हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात की रवानगी होनी थी। इसी बीच अचानक सिलेंडरों में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। इस हादसे में दूल्हे समेत 60 लोग झुलस गए हैं। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही जोधपुर की डीएम हिमांशु गुप्ता घटना स्थल पर पहुंची और सभी 60 जख्मी लोगों में से 51 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 8 लोग 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुके हैं। जबकि 48 लोग बर्न वार्ड में और एक बच्चा आईसीयू में एडमिट है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में गैंस के 5 सिलेंडर फटे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर लीकेज होने लगा और उसने आग पकड़ ली।
इसी दौरान वहां मौजूद 5 सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली और एक के बाद एक धमाके होना शुरू हो गए। हादसे के वक्त उस जगह तकरीबन 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे में पूरा मकान जलकर काला पड़ गया। इस हादसे के बाद घायलों का हालचाल जानने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अस्पातल पहुंचे। गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। हादसे के कारण की जांच होनी चाहिए और कंपनी के लोगों से भी बातचीत की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications