जोधपुर कोरोना योद्धाओं का 'हम हिंदुस्तानी' गाने पर डांस वायरल, देखें वीडियो
जोधपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार को 19 सौ को पार कर गया है। 23 अप्रैल सुबह नौ बजे की स्वास्थ्य की विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में प्रदेश में 47 नए मामलों की साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1935 हो गई है। नए केस नागौर में दस, हनुमानगढ़ में दो, अजमेर में एक, जयपुर में 12, जोधपुर 20 और कोटा में दो पाए गए हैं।

जोधपुर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के जोधपुर के चिकित्साकर्मियों को जज्बे से भरी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ कोरोना वार्ड में प्रवेश करने से पहले 'हम हिंदुस्तानी' गाने पर डांस करते नजर आ रहा है। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले में राजधानी जयपुर के बाद जोधपुर सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है।

गूंज रहे भारत माता के जयकारे
जोधपुर में मेडिकल टीम संक्रमण से लड़ने के अपने जज्बे को बनाए रखने के लिए 'हम हिंदुस्तानी...' सांग पर डांस करके संक्रमितों की सेवा में जुटती है। यहां के एमडीएम हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मियों ने फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी' के टाइटल साॅन्ग को अपने काम की शुरुआत का हिस्सा बना लिया है। टीम वार्ड में जाने से पहले ‘भारत माता की जय' और ‘कोरोना को हराएंगे' के नारे लगाती है। फिर ‘हम हिंदुस्तानी' गाने पर डांस कर संक्रमितों की देखभाल शुरू करती है।

जोधपुर में कोरोना पॉजिटिव 307
नर्सिंग स्टाफ के सुपरवाइजर नटवर भार्गव ने बताया कि इस बीमारी से हर व्यक्ति घबराया हुआ है। ऐसे में यह गाना प्रेरित करता है। सभी देशवासी अभी कोरोना के खिलाफ नई कहानी लिख रहे हैं। हर सप्ताह स्टाफ बदलता है, लेकिन दिन की शुरुआत इसी गाने से होती है। बता दें कि 1935 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 737 जयपुर और 307 जोधपुर से हैं। पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से 27 मरीजों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications