Jodhpur Accident: पेट्रोल से भरे टैंकर व ट्रक की टक्कर के बाद आग लगी, दोनों चालक जिंदा जले
जोधपुर के देचू पुलिस थाना इलाके के बावकास चौराहे पर सड़क हादसा हुआ। दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए।
राजस्थान के जोधपुर जिले के देचू पुलिस थाना इलाका में बावकास चौराहे पर टैंकर व ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टैंकर में पेट्रोल भरा था।
ऐसे में टक्कर होते ही दोनों वाहन आग का गोला बन गए और दोनों के ही चालकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों चालक जिंदा जल गए।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल से भरा टैंकर जोधपुर से जैसलमेर की ओर जा रहा था। ट्रक फलोदी से जोधपुर की ओर आ रहा था। रास्ते में बावकास चौराहे पर टैंकर व ट्रक की आमने-सामने की टक्क्र हो गई।
टक्कर लगते ही टैंकर में विस्फोट हुआ। विस्फोट होते ही टैंकर के साथ-साथ ट्रक ने भी आग पकड़ ली। दोनों वाहनों में आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
सूचना पाकर देचू पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, मगर तब तक दोनों वाहनों को बचाया नहीं जा सका। मरने वाले चालकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications