Rakesh Manju Jodhpur : जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू को गोली मारी, FB पर किसने ली जिम्मेदारी?
सीकर के राजू ठेहट की तरह जोधपुर में राकेश मांजू का शूटर ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। बजरंग सिंह पालड़ी राठौड़ के नाम से फेसबुक पर जिम्मेदारी भी ली गई है।

राजस्थान का दूसरे सबसे बड़ा शहर जोधपुर भी सुरक्षित नहीं है। यहां पर बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। आरोप हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह गैंग के शूटर पर लगा है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार जोधपुर में डाली बाई मंदिर के पास राकेश मांजू व विक्रम सिंह गैंग के बीच आमने सामने फायरिंग हो गई। विक्रम सिंह गैंग के शूटर ने राकेश मांजू को गोली मार दी, जिससे वह निढाल होकर जमीन पर नीचे गिर गया।
आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने राकेश मांजू को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी मौत हो जाने की खबर आ रही है। हालांकि पुष्टि ने मौत की पुष्टि नहीं की। गोली राकेश मांजू के कंधे पर लगी।

बताया जा रहा है कि डालीबाई मंदिर चौराहा पर दो साल पहले राकेश मांजू पर आरोप लगा कि उसने हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह पर फायरिंग की। उस दौरान विक्रमसिंह नांदिया कार में ही बैठा था। तब राकेश मांजू और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी थी। गोली उसकी कमर के बाएं हिस्से में पसली के पास में लगी। इसी फायरिंग का बदला लेने के लिए विक्रम सिंह की गैंग ने राकेश मांजू पर गोली चला दी।
इधर, फेसबुक पर बजरंग सिंह पालड़ी राठौड़ नाम की आईडी से पोस्ट डालकर लिखा कि ' जोधपुर के अंदर राकेश मांजू इसका काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। यह बदला विक्रम सिंह नांदिया के ऊपर हुए हमले का बदला है। रही बात दुश्मनों की तो उसका भी इलाज करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications