पानी में डूबते 100 लोगों को बचाने वाले जोधपुर के दिलीप जोशी ने PM मोदी की जीत के लिए की जल प्रार्थना

Jodhpur News, जोधपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में अपने पसंद के उम्मीदवार की जीत के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के जोधपुर के दिलीप जोशी का नाम भी शामिल है। बता दें कि दिलीप जोशी न केवल एक समाजसेवी हैं बल्कि पानी में डूबते लोगों के लिए किसी मसीहा से भी कम नहीं हैं। अब दिलीप जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक जीत व भारत विश्व गुरु बने इसकी कामना करने के लिए जोधपुर के गुलाब सागर में दो घंटे तक पानी में खड़े होकर जल देवता से जल प्रार्थना की है।

Dilip Joshi Water prayer in Jodhpur For PM Narendra modis Big Victory

दिलीप जोशी मूलरूप से जोधपुर के रहने वाले हैं। ये पानी में डूबते हुए करीब 100 लोगों की जिंदगी बचा चुकी है। इसके लावा प्राकृतिक आपदाओं में फंसे लोगों की जान बचाने में भी दिलीप जोशी उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। दिलीप जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से दूसरी बार भाग्य आजम रहे पीएम नरेन्द्र मोदी की विराट जीत व भारत विश्व गुरु बनने की कामना के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जोशी पानी में खड़े होकर कामना की।

मोदी पीएम अगेन, मिशन बीजेपी 351 पार

Dilip Joshi Water prayer in Jodhpur For PM Narendra modis Big Victory

इस मौके पर दिलीप जोशी ने एक बैनर भी तैयार करवाया, जिस पर अपनी प्रार्थना की जानकारी देने के साथ-साथ मोदी पीएम अगेन व मिशन भाजपा 351 भी लिखवाया। दिलीप जोशी की यह प्रार्थना जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि जोधपुर सीट से भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और कांग्रेस से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं। यहां से पूर्व आईपीएस पंकज चौधरी की पत्नी मुकुल चौधरी भी भाग्य आजमा रही है।

यहां जानिए जोधपुर लोकसभा सीट का पूरा विवरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+