जोधपुर में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को पत्नी-बेटी समेत कमरे में किया बंद, कर रहा है फायरिंग

जयपुर, 11 जुलाई। राजस्थान में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को जोधपुर स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में स्थिति एक कमरे में परिवार सहित बंद कर लिया है। जोधपुर ईस्ट की डीसीपी अमृता दुहान ने बताया कि जैसे ही कोई कमरे के पास जाने की कोशिश करता है तो जवान हवा में फायरिंग करने लगता है। हमने जवान से बात करने की कोशिश की है, लेकिन वह बात करने से इनकार कर रहा है। हम सभी तरह की सावधानी बरत रहे हैं क्योंकि उसके साथ उसकी पत्नी और बेटी भी अंदर मौजूद है। ऐसा लगता है कि जवान किसी चीज को लेकर नाराज है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर किस वजह से उसने यह कदम उठाया है।

jodhpur

रिपोर्ट के अनुसार जवान ने कुछ ही घंटों में 8 हवाई फायर किए। घटना की जानकारी मिलने के बादआईजी मौके पर पहुंचे और जवान से बात करने की कोशिश सकी। जवान ने कमरे में खुद को गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार जवान मानसिक रूप से बीमार था। करवड़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी कैलाश दान ने बताया कि जवान बार-बार हाथ में राइफल लेकर बालकनी में आ रहा था, तमाम अधिकारी इस वक्त मौके पर मौजूद थे। जवान तीन साल से कांस्टेबल के पद पर तैनात था। जिसके बाद रविवार शाम को तकरीबन 5 बजे पहली फायरिंग की।

जवान को समझाने के लिए उसके पिता को अधिकारियों ने मौके पर भेजा, उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की। लेकिन जवान नशे की हालत में था। उसने इसी हालत में अपने बच्चे और पत्नी को कमरे में कैद कर लिया था। जवान के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले इस जवान जिसका नाम नरेश जाट है उसका एक्सिडेंट हुआ था, जिसके बाद वह अचानक से अपना आपा खो देता है। पिता ने बेटे से फोन पर बात भी की लेकिन वह फोन पर मरने और मारने की बात कहता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+