Jodhpur : अग्रसेन गहलोत की जिस दुकान पर CBI Raid पड़ी वो भाई CM अशोक गहलोत के लिए है लक्की
जोधपुर, 17 जून। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह सीबीआई रेड पड़ी है। दिल्ली व जोधपुर की सीबीआई की टीमें अग्रसेन गहलोत की दुकान व घर पर कार्रवाई कर रही हैं। अग्रसेन गहलोत की दुकान जोधपुर शहरों के बीचोंबीच पावटा में जबकि फार्म हाउस जोधपुर में नागौर रोड पर है।

अग्रसेन गहलोत की दुकान पावटा जोधपुर
जोधपुर में अग्रसेन गहलोत की जिस दुकान पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है वो छोटे भाई सीएम अशोक गहलोत के काफी लक्की है। 1998 व 2003 व 2018 में राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके अशोक गहलोत चुनाव में सबसे पहली सभा अपने भाई की इसी दुकान पर करते हैं। इसके बाद उसी दिन नामांकन भरते हैं।

गहलोत के परिजनों से पूछताछ
CBI टीमों ने अग्रसेन गहलोत की दुकान व घर पर एक साथ छापा मारा है। दोनों जगहों से कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। अग्रसेन गहलोत व इनके परिजनों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। पूर्व में अग्रसेन के यहां ईडी की रेड पड़ चुकी है। तब इनसे दिल्ली में पूछताछ की गई थी।

कौन हैं अग्रसेन गहलोत?
अग्रसेन गहलोत सीएम अशोक गहलोत के बड़े भाई हैं। जोधपुर के नामी बिजनेसमैन हैं। ये पोटाश का व्यवसाय करते हैं। जोधपुर शहर में इनकी वर्षों पुरानी दुकान है। दुकान का नाम अनुपम है, जो अग्रसेन के बेटे के नाम पर है। जब ईडी ने यहां छापा मारा था। हाईकोर्ट ने गहलोत की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। माना यह भी जा रहा है कि ईडी ने यह मामला अब सीबीआई में को सौंपा है। इसलिए सीबीआई अब इनके यहां पूछताछ के लिए पहुंची है।

अग्रसेन गहलोत का परिवार
अशोक गहलोत तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई कंवरसेन गहलोत की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर के अग्रसेन गहलोत को छोटे भाई सीएम अशोक गहलोत अपना आदर्श मानते हैं। अग्रसेन गहलोत के तीन बेटियां व एक बेटा अनुपम है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अनुपम पिता के साथ दुकान पर बैठता है।












Click it and Unblock the Notifications