Rajasthan के लड़के ने Pakistan की लड़की से ऑनलाइन रचाई शादी, सीमा-अंजू जैसी Love Story?
online nikah Indai Pakistan: भारत-पाकिस्तान की अंजू व सीमा हैदर की प्रेम कहानी के बीच जोधपुर के अरबाज ने पाकिस्तान की युवती अमीना से ऑनलाइन निकाह किया है। वीजा मिलने के बाद उसे अपने लेकर आएगा।
Online Shadi India Pakistan: भारत-पाकिस्तान में अंजू व सीमा की प्रेम कहानी के बीच राजस्थान के जोधपुर से अजीब मामला सामने आया है। जोधपुर के युवक अरबाज ने पाकिस्तान की लड़की अमीना से निकाह कर लिया। वो भी ऑनलाइन। अब वीजा मिलने पर अरबाज अपनी दुल्हन को लाने के लिए पाकिस्तान जाएगा। तब तक दुल्हन निकाह के बाजवूद अपने घर पर ही रहेगी। (वीडियो नीचे)

जोधपुर के भीतरी शहर के खेरादीयो मोहल्ला निवासी मोहम्मद अफजल सिविल कांट्रेक्टर के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी की युवती अमीना से निकाह किया है। यह दोनों की अरैंज मैरिज है। जोधपुर व पाकिस्तान में बैठे काजी ने बुधवार रात पूरे रस्मों रिवाज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरबाज व अमीना का निकाह करवाया। निकाहनामा भी पढ़ा। इस दौरान ऑनलाइन ही दोनों के परिजनों ने शिकरत की।
Recommended Video

मीडिया से बातचीत में मोहम्मद अफजल बताया कि उनके बेटे अरबाज की शादी पाकिस्तान की अमीना से हुई है। रिश्तेदारों ने भी एलईडी टीवी पर पूरा निकाह देखा है। अब हम जल्द ही वीजा के लिए आवेदन करेंगे और फिर पाकिस्तान जाकर अमीना को उसके ससुराल जोधपुर लेकर आएंगे।
अफजल कहते हैं कि भले ही हिंदुस्तान-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव हो, मगर दोनों मूल्कों के दो परिवारों की रजामंदी से निकाह तो किया ही जा सकता है। अरबाज का निकाह ऑनलाइन हुआ है। इससे शादी के नाम पर खर्च भी कम आता है। पाकिस्तान से उसकी दुल्हन आएगी तब उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

दूल्हे के भाई ने बताया कि बताया कि अरबाज और अमीना का रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय किया गया। वीजा नहीं मिलने के कारण शादी ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया गया। वैसे भी अगर हमारा परिवार पाकिस्तान में जाकर शादी करता तो वह भारत में मान्य नहीं होती। यहां आकर वापस शादी करनी पड़ती। अब भारत में अरबाज व अमीना के निकाहनामा के साथ वीजा के लिए आवेदन करेंगे तो वीजा भी जल्द मिल जाएगा।

बता दें कि इन दिनों भारत-पाकिस्तान में अंजू व सीमा हैदर की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। दोनों ने अपना सोशल मीडिया वाला प्यार पाने के लिए बॉर्डर पार कर डाला। ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के लिए सीमा हैदर हिंदुस्तान आ गई और नसरुल्लाह के लिए भिवाड़ी से अंजू पाकिस्तान चली गई। निकाह के बाद नया नाम फातिमा रख लिया।












Click it and Unblock the Notifications