5 साल की बेटी को अनाथालय में छोड़ने को मजबूर हुई मां, दूसरे दिन मिलने आई तो गले लिपटकर रोई
जोधपुर, 21 मार्च। राजस्थान के जोधपुर में हर किसी का दिल पसीजने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां अपनी पांच साल की बेटी को अनाथालय में छोड़ने को मजबूर हो गई। दूसरे दिन वह बेटी से मिलने आई तो उसके गले लिपट गई और फूट-फूटकर खूब रोई।

लव कुश आश्रम जोधपुर
दरअसल, हर किसी को झकझोर देने वाला यह मामला जोधपुर के लव कुश अनाथ आश्रम का है। महिला दूसरे दिन अपनी बेटी के साथ आखिरी सेल्फी लेने के लिए आई थी। मां ने आश्रम वालों से कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए वह इस बच्ची को नहीं पाल सकती।

नैनीताल की है महिला
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के नैनीताल की एक महिला के पहले पति से बेटी है। जो अब पांच साल की हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसने जोधपुर आकर दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से बेटा हुआ। इसके बाद दूसरे पति की भी मौत हो गई।

बेटी के साथ आखिरी सेल्फी
महिला लव कुश आश्रम जोधपुर पहुंची और बोली कि वह बेटी को पालने में असमर्थ है। इसलिए उसे अनाथ आश्रम में छोड़ना चाहती है। दूसरे दिन आश्रम आई और बोली कि वह बेटी के साथ आखिरी सेल्फी लेना चाहती है।

मेरी बेटी का ध्यान रखना
अपनी को देखते ही बेटी आश्रम से निकलकर आई और मां के गले से लिपट गई। मां-बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। हर देखकर वहां मौजूद कोई शख्स आंसू नहीं रोक पाया। सेल्फी लेने के बाद मां आश्रम प्रबंधन से बोली कि 'मेरी बेटी का ध्यान रखना'












Click it and Unblock the Notifications