Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या है सीता सोरेन और इरफान अंसारी के बीच का विवाद? चुनाव आयोग से लेकर FIR तक पहुंची बात

Jharkhand Irfan Ansari And Sita Soren News: झारखंड विधानसभा चुनावों से ग्रामीण विकास मंत्री और जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी के विवादित बयानों पर हंगामा मचा हुआ है। इरफान अंसारी ने भाजपा नेता और सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने इस सीट से अपनी प्रतिद्वंद्वी सीता सोरेन के बारे में अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। असल में इरफान अंसारी ने 24 अक्टूबर 2024 को नॉमिनेशन करने के बाद कहा कि 'सीता सोरेन बोरो प्लेयर हैं। और रिजेक्टेड....हैं।'

Irfan Ansari And Sita Soren News

ये भी पढे़ं- 'मेरी मां के लिए जो नीच बात बोली गई', सीता सोरेन के लिए कांग्रेस नेता इरफान ने कही ऐसी बात, भड़क गईं बेटियां

उन्होंने कहा था, ''भाजपा को बोरो प्लेयर की जरूरत होती है। इनको जो रिजेक्टेड माल है, जो साजिश से जीत जाता है। पार्टी उसको हाइजेक कर लेती है। इससे नहीं चलेगा। वैसे प्रत्याशी जिन्हें मैं हरा चुका हूं, उनसे कहूंगा कि यह समय लड़ने का है।''

इरफान अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज

अब इस मामले में झारखंड की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा जिले में भाजपा नेता सीता सोरेन के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। नेहा अरोड़ा ने कहा, "आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में जामताड़ा जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को सख्त सलाह भी जारी की गई है।"

ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन से चम्पाई तक, BJP के 14 दिग्गज नेता किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं- इरफान अंसारी का बयान कांग्रेस की मानसिकता को दिखाता है

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इरफान अंसारी द्वारा दिया गया बयान कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर करता है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा, ''उन्होंने (इरफान अंसारी) सीता सोरेन पर बहुत गलत बयान दिया है। यह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी और युवा विरोधी है...मैं इस बयान की निंदा करती हूं...क्या राहुल गांधी ऐसी घटिया सोच वाले लोगों को दिए गए टिकट वापस लेंगे? कांग्रेस पार्टी को ऐसे लोगों को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।''

सीता सोरेन बोलीं- इरफान अंसारी की इतनी हिम्मत कैसे हुई?

सीता सोरेन ने कहा कि वह समझ नहीं पा रही हैं कि अंसारी जैसे लोगों को इस तरह के बयान देने की हिम्मत कैसे मिलती है। सीता सोरेन बोलीं, "मैं समझ नहीं पा रही हूं कि उन्हें इस तरह के बयान देने की हिम्मत कहां से मिलती है। उन्हें इस तरह के बयान देने की हिम्मत कौन दे रहा है, क्योंकि झारखंड में मेरे खिलाफ कभी किसी ने इस तरह के बयान नहीं दिए...पार्टी ने उनके बयान के बारे में चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है। हम उन्हें माफ नहीं करेंगे...पूरी आदिवासी आबादी गुस्से में है।"

भाजपा की एक अन्य नेता रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की नीति है। उन्होंने कहा, "यह उनकी मानसिकता है। कांग्रेस की नीति महिलाओं पर टिप्पणी करना है, लेकिन भाजपा की नीति सभी महिलाओं का सम्मान करना है, चाहे वे कांग्रेस की हों या भाजपा की।"

ये भी पढ़ें- 'इरफान अंसारी को बर्खास्त करें CM सोरेन', शिवराज चौहान ने सीता सोरेन पर की गई टिप्पणी पर यूं आड़े हाथ

'इरफान अंसारी माफी मांगे नहीं तो...'

सीता सोरेन ने इरफान अंसारी से उनके खिलाफ "अभद्र भाषा" का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगने की भी मांग की, उन्होंने कहा कि जनता उन्हें जवाब देगी। सीता सोरेन ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पहले भी मेरे बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी की है, लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। इरफान जी, माफी मांगें, या भयंकर विरोध के लिए तैयार रहें।''

सीता सोरेन ने कहा, "इतने सम्मानित पद पर रहते हुए आपने जो अभद्र शब्द इस्तेमाल किए हैं, उससे पूरे समाज की महिलाएं चिंतित हैं। अगर आप मेरे लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो गरीब और कमजोर महिलाओं को क्या झेलना पड़ता होगा? जब तक ऐसे नेता सत्ता में रहेंगे, महिलाएं असुरक्षित रहेंगी। उन्हें सत्ता से हटाने का समय आ गया है। आप महिलाओं को किस नजर से देखते हैं, यह अब जनता के सामने है और जनता इसका जवाब देगी।''

ये भी पढे़ं- झारखंड: मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर NCST सख्त, झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट

इरफान अंसारी बोले-100 करोड़ का केस करूंगा

इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए कहा, ''भाजपा नेता और सीता सोरेन द्वारा मेरे वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। जो ओरिजिनल वीडियो है, उसमें मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया है फिर भी भाजपा की चालबाजियों में मेरे खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश की गई है। वीडियो को एडिट और क्रॉप करके पेश किया जा रहा है। भाजपा में आते ही उन्होंने (सीता सोरेन) अपना स्तर इतना नीचे गिरा लिया है कि झूठ के सहारे जामताड़ा की जनता को जीतने की कोशिश कर रही हैं।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+