लालू प्रसाद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 23 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश
रांची। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 23 नवंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित 28 आरोपितों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला भागलपुर से बांका जिला के उप कोषागार से फर्जी पत्र के जरिये 46 लाख रुपये की अवैध निकासी का है। इसी मामले में विशेष कोर्ट ने अनुपस्थित अभियुक्तों के बारे में सीबीआई को निर्देश दिया गया है कि यह रिपोर्ट दें कि वे जिंदा है या मर गए।

बता दें कि बीते मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव सहित तीन अभियुक्तों ने बीमारी का कारण देते हुए कोर्ट में वकील के माध्यम से उपस्थित होकर 317 का आवेदन दिया था और कोर्ट में अनुपस्थित होने का कारण बताया था। अदालत में आवेदन को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि 23 नवंबर को सदेह उपस्थित हों।
मामले की सुनवाई के दौरान विशेष कोर्ट में जगदीश शर्मा, आरके राणा, बेग जुलियस, साधना सिंह, ध्रुव भगत, त्रिपुरी मोहन प्रसाद, संजय उत्पल, फ्रेडरिक करकेटा, प्रभाकर कुमार सिंह समेत कुल 16 अभियुक्त सदेह उपस्थित थे, जबकि लालू प्रसाद यादव, नागेंद्र पाठक और प्रकाश कुमार लाल बीमारी के कारण कोर्ट में सदेह उपस्थित नहीं थे।
गौरतलब हो कि यह मामला वर्ष 1996 से चल रहा है। प्रारंभ में कुल 44 अभियुक्त बनाये गये थे. वर्तमान में 28 अभियुक्तों पर मामला चल रहा है और आधा दर्ज अभियुक्त मरने की सूचना कोर्ट तक आ चुकी है। वहीं अन्य मामले में सीबीआइ को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications