गर्भवती प्रेमिका पहुंची थाने और कहा कि प्रेमी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है फिर पुलिस ने कराई शादी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई। दरअसल, प्रेमिका को धोखा देकर प्रेमी दूसरी शादी करने की तैयारी में था लेकिन समय रहते पुलिस ने दोनों की रजामंदी से शादी करा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाले युवक की प्रेमिका तीन माह से भी गर्भवती थी।

ranchi police organise marriage of boyfriend and pregnant girlfriend

पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंचकर जानकारी दी कि संतोष नाम के युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाए रखा और इस बीच वह गर्भवती हो गयी। लेकिन जब उसने अपने प्रेमी से संपर्क कर शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसी बीच प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी संतोष दूसरी शादी करने की तैयारी में है।

इस संबंध में चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को थाना बुलाया गया। पंचायत भी हुई और सहमति बनने के बाद युवक-युवती की शादी राम मंदिर में करवा दी गई। मामला थाना प्रभारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने युवक को फोन कर तुरंत थाने आने को कहा। गर्भवती युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। थानेदार ने प्रेमी के परिजनों को भी थाने बुलाया।

कुछ समाजसेवी भी पहुंच गए। दोनों पक्षों को इस बात के लिए राजी किया गया कि अच्छा यही होगा कि दोनों की शादी करा दी जाए। इनकार करने पर युवक को दुष्कर्म मामले में जेल जाना पड़ेगा और लड़की की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। यह बात सुनते ही युवक के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए।

फिर दोनों पक्षों के लोग एक घंटे में शादी के लिए तैयार हो गए। स्थानीय लोग तुरंत शादी का नया जोड़ा भी ले आए और स्थानीय राम मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी भी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+