रांचीः घूमने निकली लड़की के साथ 7 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपितों में दोस्त भी शामिल

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की का दोस्त ही अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को सहेली के घर छोड़कर फरार हो गया। घटना के अगले दिन सुबह के वक्त पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मांडर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरति कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जो सभी नाबालिग हैं।

ranchi misdeed with minor girl 4 arrested

पीड़िता की तरफ से थाने में बताया गया कि गुरुवार को गांव के ही उसके एक दोस्त ने घूमने का प्लान बनाया। दोनों एक ही बाइक पर घूमने के लिए निकल गए। इसके बाद वह उसे एक सूनसान सी जगह पर ले गया, जहां उसके पहले से 6 दोस्त मौजूद थे। इसके बाद पीड़िता ने अपने दोस्त से घर पहुंचाने को कहा तो नाबालिग दोस्त ने कहा कि तुम्हारे साथ रिश्ता बनाना है। इसके बाद पीड़िता पैदल भागने लगी तो अन्य आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और पटक दिया।

इसके बाद सातों युवकों ने देर रात तक नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। रोपियों ने पीड़िता को देर रात सहेली के घर पहुंचा दिया। पूरी रात वो वहीं बिताई। अगले सुबह घर पहुंचने के बाद परिजनों को अपनी आपबीती बताई। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी औसतन आयु 16 साल है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सभी लड़की के जान-पहचान के हैं और प्लानिंग बना कर घटना को अंजाम दिया है। मांडर पुलिस ने बताया कि बाकी 3 की क्या आयु है ये गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+