झारखंडः शादी की चिंता के चलते मां ने दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के कचनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने शादी की चिंता में अपनी दो बेटियों को कुएं में फेंक दिया, जिससे दोनों मासूमों की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपित मां अनीता देवी को बेटियों का पालन-पोषण करने में काफी परेशानी हो रही थी और साथ ही उनकी शादी की चिंता के कारण उसने घटना को अंजाम दिया।

palamu mother killed her two innocent daughter

अनीता देवी पिछले चार साल से अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसके पति अर्जुन देव ने दूसरी शादी कर ली, जिससे महिला और तनाव में जी रही थी। महिला को तीन बेटियां थी. जिनके लालन-पालन में उसे काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को मार डाला। मृतक बच्चियों में एक की उम्र सात वर्ष और दूसरी की उम्र पांच वर्ष थी। सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र दो साल है, वह मां के पास है।

जानकारी के मुताबिक अनिता देवी की दस साल पहले शादी हुई थी। लेकिन लगातार 3 बेटियां होने के चलते पति ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद अनिता अपने भाई के घर पिछले चार साल से रह रही थी। घटना के बाद वह कुछ कहने की हालत में नहीं है। वह लगातार रोये जा रही है। अनिता के भाई मनोज यादव ने बताया कि तीनों बेटियों की शादी कैसे होगी, अनिता दिन-रात इसी चिंता में रहती थी। महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+