Opinion Poll: झारखंड में ED के निशाने पर सीएम सोरेन, आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इंडिया अलायंस को लगेगा झटका?
Lok sabha elections 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल जुट गए हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को पूरा भरोसा है कि इस बार भी जनता उन्हें ही चुनेगी तो वहीं एनडीए को हराने के लिए बने इंडिया अलायंस में इस वक्त जबरदस्त ढंग से खलबली मची हुई है।

बंगाल में ममता बनर्जी, पंजाब में आप ने और बिहार में नीतीश कुमार ने कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया, जिसके बाद विरोधी गठबंधन पूरी तरह से हिल गया है।
तो वहीं अगर झारखंड की बात करें तो वहां भी इस वक्त सियासी पारा काफी गर्म है, हालांकि वहां मुद्दा अभी लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि खुद सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी है। आज वो प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने वाले हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ होगी
आपको बता दें कि जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनसे पूछताछ होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर उनकी गिरफ्तारी हुई तो सीएम की कुर्सी पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बैठ सकती हैं।
फिलहाल इस सरगर्मी की वजह से विपक्षी दलों में हलचल मची हुई है क्योंकि इस समय वहां JMM-CONG-RJD का गठबंधन है। ऐसे में क्या यहां की गतिविधियां लोकसभा चुनाव 2024 पर असर डालेंगी? क्या आज लोकसभा चुनाव हुए तो झारखंड में इंडिया अलायंस को हार झेलनी पड़ेगी?
इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया
इस बात का उत्तर जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया, जिसमें जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। आपको बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं।
सर्वे में एनडीए को 13 सीटें मिलीं
सर्वे में एनडीए को 13 और इंडिया गठबंधन को 1 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं अन्य को जीरो सीट आ रही है। जो कि अलायंस के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहा है। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
झारखंड में लोकसभा सीटें
राजमहल, दुमका, गोड्डा, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खुंटी, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग।
खास बातें
राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे।
2019 झारखंड विधान सभा चुनाव
- JMM ने 30 सीटें जीती
- कांग्रेस ने 16 सीटें जीती
- RJD ने 1 सीटें जीती
- बीजेपी ने 25 सीटें जीती
- झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने 3 सीटें जीती
- ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने 2 सीटें जीती
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)ने 1 सीट जीती
- निर्दलीय ने 2 सीटें जीती थी
2019 लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति
- कुल सीटें 14
- झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन ने 12 पर जीत हासिल की थी।
- झामुमो और कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications