सीधे SC क्यों आ गए, HC क्यों नहीं गए? सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका की सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court on Hemant Soren: शुक्रवार को कथित लैंड स्कैम केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। उल्टा उसने फटकार लगाते हुए उनसे पूछा है कि 'आप पहले हाईकोर्ट क्यों नहीं गए और सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों आ गए? आप पहले वहां जाएं, अगर वहां सुनवाई नहीं होती है तब आप यहां आइए।'

Hemant Soren

मालूम हो कि हेमंत सोरेन ने उच्चतम न्यायालय में खुद की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। आपको बता दें कि न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने आज सुबह 10.30 बजे झामुमो नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई की।

आपको बता दें कि 31 जनवरी को कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था और वो उन्हें कल की रात ईडी कस्टडी में बितानी पड़ी लेकिन गिरफ्तार होने से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को सीएम कुर्सी सौंपने पर मुहर लगी ।

आज वो झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण से पहले वे सुबह सबसे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और आरजेडी से सत्यानंद भोगता भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे, ये शपथग्रहण रांची में होगा, उन्हें 10 दिन में अपना बहुमत साबित करना होगा।

चंपई सोरेन को लोग 'झारखंड का टाइगर' कहते हैं

आपको बता दें कि चंपई सोरेन को लोग 'झारखंड का टाइगर' कहते हैं और खुद हेमंत सोरेन उनके पैर को छूते हैं , वो हेमंत सोरेन के परिवार के बेहद करीबी कहे जाते हैं, उनके लिए वो किसी संकट मोचन से कम नहीं है। झारखंड में सियासी पारा इस वक्त काफी गर्म है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद उनका अगला कदम क्या होगा? इसी पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+