लिव-इन में रह रहीं चचेरी बहनों ने आपस में की शादी, कहा- लेस्बियन कहलाने में शर्म नहीं

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में आजकल एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। ये शादी लड़के और लड़की के बीच नहीं बल्कि लड़की और लड़की के बीच हुई है, जहां वर भी लड़की और वधू भी लड़की। राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर कोडरमा जिले में लेस्बियन कपल ने शादी की है। रिश्ते में चचेरी बहनें एक-दूसरे से पिछले 5 साल से प्यार कर रही हैं। पिछले महीने ही दोनों ने शादी की।

दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन हैं

दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन हैं

दोनों लड़कियां झुमरी तिलैया की ही रहने वाली हैं। लेकिन अब वो किसी दूसरे शहर में जीवन यापन करना चाहती हैं ताकि वे परेशानियों से बच सकें। एक लड़की की उम्र 24 साल है तो दूसरी लड़की केवल 20 साल की है। एक लड़की ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। जबकि दूसरी लड़की ने इंटर की पढ़ाई पूरी कर ली है।

8 नवंबर को की थी शादी

8 नवंबर को की थी शादी

जोड़े का कहना है कि जितनी भी मुश्किल आ जाए, वे हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लेस्बियव कपल कहलाने में कोई शर्मिंदगी नहीं है। परिजनों को बिना बताएं दोनों लड़किया लिव इन में रह रही थीं। बीते 8 नवंबर को दोनों लड़कियों ने कोडरमा के झुमरी तिलैया के एक शिव मंदिर में शादी की।

कहा- लेस्बियन कहलाने में शर्म नहीं

कहा- लेस्बियन कहलाने में शर्म नहीं

बताया जा रहा है कि कोडरमा जिले में समलैंगिक शादी का यह पहला मामला है। जोड़े ने बताया कि उन्हें इस बात की अच्छी जानकारी है कि समलैंगिक संबंध अब कानूनी तौर से वैध है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि न्यूयार्क में रहने वाली अंजलि चक्रवर्ती और सूफी संडल्स के रिश्ते से प्रभावित रही हैं।

परिजनों ने की थी समझाने की कोशिश

परिजनों ने की थी समझाने की कोशिश

हालांकि जब लड़कियों के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों में से कोई नहीं माना है। इसके बाद परिवार के दबाव के चलते दोनों बहनें परिवार से अलग रह रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+