झारखंड: विधवा महिला से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़‍िता ने बताई चौंकाने वाली बात

चतरा। झारखंड के चतरा में व‍िधवा महिला से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर उसे पकड़ने के लिए दाबिश दे रही है। इसी बीच पीड‍़‍ित महिला ने पुलिस को बताया कि तीन में से एक आरोपी ने उसकी बकरी को मार दिया था, जिसका वह मुआवजा मांग रही थी। इसके बाद दबंगों ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। बता दें, आरोप‍ियों ने महिला से हैवानियत के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्‍टील का ग्‍लास डाल दिया था। पुलिस का कहना है कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। एक अन्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jharkhand widow woman physical attacked case two arrested

घटना झारखंड के चतरा जिले की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे हंटरगंज थाना इलाके में एक महिला के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। इस घटना के बारे में किसी से बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। गंभीर हालत में महिला को स्वास्थ्य उफकेंद्र में भर्ती कराया गया। अब महिला को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ऋषभ झा ने बताया है कि पुलिस ने तीन में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एक अन्‍य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+