झारखंडः मां-बाप कोलकाता में फंसे थे तो चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से किया गैंगरेप

पश्चिम सिंहभूम। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के माता-पिता लॉकडाउन के कारण कोलकाता में फंसे हुए हैं। इस वारदात को पीड़िता के चाचा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। यह घटना बीते शनिवार की है। बच्ची के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सभी 6 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शौच के लिए गई थी लड़की

शौच के लिए गई थी लड़की

सभी आरोपित गांव के ही हैं। पीड़िता के माता-पिता कोलकाता के ईंट-भट्ठे में काम करते हैं। बच्ची शनिवार की शाम को शौच के लिए खेत गई हुई थी। इसी दौरान चचेरे चाचा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों की धमकी की डर से बच्ची एक दिन तक तो किसी तरह अपने घर में चुप रही। लेकिन सोमवार सुबह उसने अपनी मौसी को वारदात के बारे में बता दिया।

पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

मौसी ने पीड़िता के साथ टोकलो थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपितों महेंद्र बांकिरा, विजय बांकिरा, चंदन हांसदा, राजकुमार तांती, रावकन केराई व चुनमुन केराई को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

6 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

6 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार

हालांकि चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं होने के चलते उसे सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है, जहां बोर्ड गठन के बाद उसकी मेडिकल जांच होगी। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी रघुनाथ किस्कू ने बताया कि वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध 376-डी आईपीसी एवं पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग बच्ची के माता-पिता कोलकाता में लॉकडाउन में फंसे हुए हैं. पीड़िता अपने परिजनों के साथ गांव में रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+