बेटे की चाहत में बुजुर्ग ने अपने से 23 साल छोटी लड़की से की दूसरी शादी, लोगों की लग गई भीड़
राजनगर। झारखंड के राजनगर जिले के प्रखंड में 60 साल के बुजुर्ग के अंदर बेटे की ऐसी चाहत बढ़ी की उसने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया। बुजुर्ग ने बेटे की चाहत पूरा करने के लिए 60 साल के बुजुर्ग ने अपने से 23 साल छोटी महिला से शादी रचा ली। अपनी पहली पत्नी की रजामंदी पर बुजुर्ग लालमोहन महतो पूरे परिवार के साथ भीमखंदा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने 35 साल की महिला चैती महतो से पूरे रीति-रिवाज से शादी की।

उनके सात फेरों में ग्रामीण और पूरे परिवार के लोग गवाह बने। राजनगर के चावरबांध के रहने वाले लालमोहन महतो ने करीब 30 साल पहले सरला महतो से शादी की थी। जिनसे सिर्फ दो बेटियां हैं। दो बेटियों में से पहली बेटी के भी शादी हो चुकी है। पुत्र प्राप्ति की ईच्छा व पहली पत्नी सरला महतो की मर्जी से लालमोहन महतो ने राजनगर की ही छोटाखीरी की रहने वाली चैती महतो से शादी की।
इस अनूठी शादी को देखने के लिए दूर-दराज से लोग भीमखंदा पहुंचे थे। इस वजह से मंदिर में काफी भीड़ मौजूद रही। वहीं बुजुर्ग की दूसरी पत्नी चैती महतो ने भी शादी से होकर कहा कि वह अपना पारिवारिक जीवन खुशी से बिताना चाहता है।
यह भी पढ़ेंः झारखंड में बोलीं प्रियंका- मेरी पीएम मोदी को चुनौती, रेप की घटनाओं पर बोलिए












Click it and Unblock the Notifications