Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को छह नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। पीएम मोदी झारखंड में आज सुबह 10 बजे टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई ।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वंदे भारत ट्रेनों का लगातार विस्तार हो रहा है, आज नई ट्रेनों को इस बेड़े में शामिल किया गया है।
इन रूट पर चलेगी
'मेक इन इंडिया' पहल के तहत डिजाइन की गई ये ट्रेनें यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और लग्जरी मुहैया कराएंगी। छह नए रूटों में टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा शामिल हैं। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ये ट्रेनें विभिन्न यात्री सुविधाओं के साथ तेज़ कनेक्टिविटी और सुरक्षित यात्रा प्रदान करती हैं।

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
हफ्ते में 6 दिन चलेगी
टाटानगर से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे यह पटना पहुंचेगी, पटना से 3 बजे रवाना होकर रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी
कुल यात्रा का समय तकरीबन 7 घंटे है
देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
हफ्ते में छह दिन चलेगी, मंगलवार को नहीं चलेगी
टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
मंगलवार को छोड़ हफ्ते में छह दिन चलेगी
ओडिशा के लिए यह चौथी वंदे भारत है
भागलपुर-दुमका-हावड़ा वंदे भारत
हफ्ते में छह दिन चलेगी
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल को यह ट्रेन जोड़ेगी
गया-हावड़ा वंदे भारत
मंगलवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी
कोडर्मा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर से होकर जाएगी यह ट्रेन
राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत
हफ्ते में छह दिन चलेगी यह ट्रेन
टेन के संचालन का समय अभी घोषित नहीं
2019 में हुई शुरुआत
वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत 15 फरवरी 2019 से हुई है। वंदे भारत ट्रेन भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन रही है। मूल मॉडल वंदे भारत 2.0 में विकसित हुआ है, जिसमें तेज़ गति, कवच सुरक्षा प्रणाली, एंटी-वायरस उपाय और वाईफाई जैसी अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
पीएमओ की ओर से कहा गया है कि वंदे भारत पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार हो रहा है और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई ट्रेन सेवाएं जोड़ी जा रही हैं। मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई यह ट्रेन लाखों यात्रियों को आरामदायक और बेहतर यात्रा के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करती है।
मील का पत्थर
इन ट्रेनों की शुरुआत भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के साथ, भारतीय रेलवे भारत में यात्रा में क्रांति लाने की राह पर है।
ये ट्रेनें न केवल 'मेक इन इंडिया' पहल की सफलता को दर्शाती हैं, बल्कि गति, सुरक्षा और सेवा के लिए नए वैश्विक मानक भी स्थापित करती हैं।
देश में 54 वंदे भारत
वर्तमान में पूरे भारत में 54 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इन ट्रेनों ने अब तक लगभग 36,000 यात्राएं पूरी की हैं और 3.17 करोड़ से अधिक यात्रियों को सफलतापूर्वक उनके गंतव्य तक पहुंचाया है।
रेल मंत्रालय ने कहा कि जैसे-जैसे भारत का रेल नेटवर्क विस्तारित होता जा रहा है, यात्री बिना किसी रुकावट, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं।
बता दें कि पटना से टाटानगर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन हाल ही में बिहार के पटना जंक्शन पर हुआ। ट्रायल यह सुनिश्चित करने का हिस्सा है कि नियमित परिचालन शुरू होने से पहले सभी सिस्टम बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications