Jharkhand News: झामुमों ने तैयार की फ्लोर टेस्ट की रणनीति, आज हैदराबाद से रांची लौटेंगे विधायक
Jharkhand News: झारखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के हैदराबाद के लिओनिया रिजॉर्ट में सत्ता पक्ष के 36 विधायक एकसाथ मौजूद हैं। रिजॉर्ट में फ्लोर टेस्ट कर रणनीति को आख्रिरी रूप दिया जा रहा है। सीएम चंपाई सोरेन के संपर्क में सभी विधायक हैं। विधायकों की सुरक्षा के लिए लिओनिया रिजॉर्ट से 700 मीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई है।

सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना है कि क्षेत्र की जनता से दूर रहना उन्हें नागवार गुजर रहा है, किंतु जनादेश की रक्षा करना भी उनका फर्ज है। शनिवार के दिन विधायकों ने हैदराबादी खिचड़ी और कीमा समोसा का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कई विधायकों ने चावल, दाल, भिंडी फ्राई भी ली। वहीं, दम पख्त बिरयानी, पाया, गोश्त पसिंदे, निहारी, मिर्ची का सालन, कुबानी का मीठा, डबल का मीठा, जौजी हलवा, शीर सुरमा भी नेताओं को परोसा गया।
इस बीच रविवार की दोपहर सभी 36 विधायक और अन्य नेता हैदराबाद से चार्टर प्लेन से रांची पहुंचेंगे। रांची में सभी को सीधे सर्किट हाउस लाया जाएगा। कल झारखंड विधानसभा के सत्र से पहले 10 बजे सभी विधायकों को विधानसभा पहुंचेंगे, जहां यह नवनियुक्त सरकार के बहुमत साबित करने के लिए मतदान करेंगे। फ्लोर टेस्ट के पश्चात ही विधायकों को छोड़ा जाएगा।
ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा का सत्र पांच और छह फरवरी को आहूत है। सीएम चंपाई सोरेन विधानसभा सत्र के पहले दिन पांच फरवरी को फ्लोर टेस्ट में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे। दो दिनों के सत्र के दूसरे दिन छह फरवरी को राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। बहुमत साबित करने को लेकर सत्ता पक्ष अभेद रणनीति तैयार करने में जुटा है।
यह भी पढ़ेंगे झारखंड में नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग संपन्न, बैठक के बाद सीएम चंपई सोरेन ने गिनाई प्राथमिकताएं












Click it and Unblock the Notifications