झारखंड में नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग संपन्न, बैठक के बाद सीएम चंपई सोरेन ने गिनाई प्राथमिकताएं
Jharkhand: झारखंड का मुख्यमंत्री बनते हुए चंपई सोरेन एक्शन में आ चुके हैं। शनिवार को उन्होंने पहली कैबिनेट की बैठक का आयोजन प्रोजेक्ट भवन में किया ,जिसमे 3 प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह तीन प्रस्ताव इस तरह हैं।

(1) आगामी 9 से 29 फरवरी तक बुलाए गए बजट सत्र को विलोपित किया गया (3)राजीव रंजन को फिर से झारखंड का महाधिवक्ता बनाया गया है। (3) अब 5 और 6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र होगा।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि मैं आज सभी को बधाई देता हूं। बीते 4 सालों में जो कार्य हेमंत सरकार ने किए हैं, वह सराहनीय हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना में,आदिवासियों और मूलवासियों के लिए काम किया। उन्होंने आगे कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों को मजबूत किया जाएगा. दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में योजनाओं से वंचित ग्रामीणों तक अधिक तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी और सभी क्षेत्रों पर ध्यान, प्राथमिकता दी जायेगी और जनता के हित में काम किए जाएंगे, ताकि यह राज्य आगे बढ़ सके।
चंपई सोरेन ने आगे कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाऊंगा। झारखंड जल, जंगल और जमीन की भूमि है। आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा करने की. मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिसे निभाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने राज्य सरकार के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश की है। उनके नापाक इरादे पूर्ण नहीं होने दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन का बयान, 5 तारीख को हम फ्लोर टेस्ट में होंगे सफल












Click it and Unblock the Notifications