Jharkhand News: धनबाद में कारोबारी की अजब हरकत, रेड के लिए आई ED की टीम को भगाने के लिए छोड़े पालतू कुत्ते
Jharkhand News: कोयला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ताबड़तोड़ रेड कर रही है। की टीम कोलकाता से लेकर झारखंड तक कई जगह छापेमारी हुई है। धनबाद में शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कारोबारी एल.बी. सिंह के आवास और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कारोबारी ने ईडी टीम को परेशान करने के लिए उनके ऊपर अपने पालतू कुत्ते छोड़ दिए।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बताया कि यह छापेमारी अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में हो रही है। टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन कोयला चोरी और स्मगलिंग के कई बड़े मामलों से जुड़े हैं। अब तक अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के मामले में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है।

Jharkhand News: कारोबारी के 18 ठिकानों पर छापेमारी
धनबार के कारोबारी एल.बी. सिंह के कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें घर और दफ्तर के अलावा, गोदाम और दूसरे प्रतिष्ठान शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बताया कि कोयला चोरी, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के इन मामलों में सरकार को सैकड़ों करोड़ का भारी राजस्व नुकसान हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कारोबारी एल.बी. सिंह ने ईडी टीम को घर में घुसने से रोकने के लिए लॉन में अपने पालतू कुत्ते छोड़ दिए। कुत्ते पूरे लॉन में घूम रहे थे और अधिकारी अंदर नहीं जा पा रहे थे। कारोबारी इस दौरान अपने घर से बाहर नहीं निकले।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पलामू, नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल
पश्चिम बंगाल के कई शहरों में भी ED की ताबड़तोड़ रेड
ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कोयला चोरी और कोल कारोबारियों के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले पश्चिम बंगाल में भी ताबड़तोड़ रेड हुई है। कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल समेत बंगाल के कई शहरों में रेड की गई है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ईडी की टीम पूरी तैयारी के साथ कोयला कारोबारियों पर नकेल कसने के ऑपरेशन पर निकली है। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पैसों का लेन-देन करने की वजह से सरकार को भारी नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में छापेमारी की कई और घटनाएं हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Jobs in Jharkhand: 7वीं पास के लिए भी है नौकरी का मौका! झारखंड में निकली 1614 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स












Click it and Unblock the Notifications