Jobs in Jharkhand: 7वीं पास के लिए भी है नौकरी का मौका! झारखंड में निकली 1614 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स
Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। खासकर उन युवाओं के लिए जो 7वीं या 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। झारखंड पुलिस विभाग के तहत होमगार्ड के 1614 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती में ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ पदों के लिए 7वीं और कुछ के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
- ग्रामीण गृह रक्षक: 1276 पद
- शहरी गृह रक्षक: 338 पद
- कुल पद: 1614
इनमें महिलाओं के लिए 804 पद आरक्षित हैं, जिसमें ग्रामीण के लिए 635 और शहरी के लिए 169 पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: NMDC Recruitment 2025: 35 हजार से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी पाने का मौका! NMDC में निकली 995 पदों पर भर्ती
इन इलाकों के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
ग्रामीण होमगार्ड पदों के लिए चयन कांके, नामकुम, बेड़ो, मांडर, बुढ़मु, चान्हो, तमाड़, ओरमांझी, राहे, सिल्ली, सोनाहातू, इटकी, नगड़ी, अनगढ़ा, लापुंग, रातू और खलारी जैसे प्रखंडों से होगा। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- हिंदी लेखन परीक्षा
- तकनीकी दक्षता परीक्षा (सिर्फ शहरी अभ्यर्थियों के लिए)
- दस्तावेजों का सत्यापन
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
- आवेदन शुल्क: ₹200
- आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल rporalhg.egovran.in पर किए जाएंगे
- ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून से 30 जून 2025 तक
ये भी पढ़ें: IAS की नौकरी छोड़कर बनीं सांसद, पति भी है प्रशासनिक अधिकारी, खूबसूरत है प्रेम कहानी












Click it and Unblock the Notifications