शर्मनाकः बच्चे को भूख और ठंड से नहीं बचा पाई मां तो 2 हजार रुपये में कर दिया सौदा

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बीते मंगलवार को टाटानगर स्टेशन परिसर में महिला ने अपने दो महीने के मासूम को दो हजार रुपये में बेच दिया। गरीबी से बेबस मां ने बताया कि अगर वह बच्चे को नहीं बेचती तो वह भूख और ठंड से मर जाता।

jharkhand jamshedpur woman sell her son in two thousand rupees

यह घटना स्टेशन के बाहर चाईबासा स्टैंड के पास चाय-पान की दुकान में चर्चा का विषय बना रहा। चश्मदीदों के मुताबिक स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर आए, जिसमें युवक-यवती व वृद्ध महिला शामिल था। आरक्षण केंद्र के पीछे पहले से बैठी एक महिला को वृद्ध महिला ने बैग से निकालकर स्वेटर दिया, जिसे उसने बच्चे को पहना दिया।

बच्चे की मां के हाथ पर कुछ रखने के बाद तीनों बच्चे को लेकर चले गए। उस महिला के पास करीब तीन साल की बच्ची भी है। दोनों मां-बेटी बस के इंतजार में खड़े यात्रियों से भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं।

बच्चा बेचने की जानकारी मिलने पर रेलकर्मी महिला के पास पहुंचे और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि अगर वह बच्चे को नहीं बेचती तो वह ठंड और भूख से मर जाता। उसने बताया कि उसका कोई नहीं है। हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि वह कहां कि रहनेवाली है।

यह भी पढ़ेंः झारखंड की नाबलिग किशोरी को बेचने के लिए लाए बुलंदशहर, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+