छप्पर फाड़ जब घुसा युवक तो कमरे में चारों तरफ खून ही खून और बिखरी पड़ी थी लाशें, कुछ ऐसा था मंजर

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर के सरायकेला थाना क्षेत्र के विरामचंद्रपुर गांव में पति ने पत्नी और तीन बच्चों पर बीते सोमवार की देर रात को किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद का भी गला रेत लिया। इस घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पति मानसिक रूप से असंतुलित था और इसे ही वारदात का कारण माना जा रहा है।

पत्नी और तीन बच्चों पर किया हमला

पत्नी और तीन बच्चों पर किया हमला

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान राजेंन तियू और बधुनी तियू के रूप में हुई है। बच्चों की पहचान अनीता, सुनीता और शिवा के रूप में हुई है। तीनों बच्चों को इलाज के लिए जमसेदपुर के एमजीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी बुधनी तियू के पहले पति तुराम की 10 साल पहले मौत हो गई थी।

पहले पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी

पहले पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी

इसके बाद बधुनी ने अपने चचेरे देवर राजेंन तियू के साथ रहने लगी और उससे शादी कर ली। राजेंन मानसिक रूप से असंतुलित था। बीते सोमवार की देर रात राजेंन ने बुधनी के साथ-साथ तीनों बच्चों पर हमला कर दिया और फिर उसी हथियार से खुद का भी गला रेत लिया। मंगलावर की सुबह जब काफी समय तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शंका हुई।

पति-पत्नी की मौत

पति-पत्नी की मौत

इसके बाद ग्रामीण घर के छप्पर को उखाड़ जब ग्रामीण अंदर गए तो सभी को लहू-लुहान स्थिति में गिरा पाया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई और पांचों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेंन और बुधनी को मृत करार कर दिया। वहीं तीनों बच्चों का इलाज जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+