Jharkhand Elections 2024: झारखंड में बदलने लगे सियासी समीकरण, दो दिग्गज नेता BJP में शामिल
Jharkhand Elections 2024: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे आगे दिखाई दे रही है। चुनाव से ठीक पहले दो विधाक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव और पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा का पार्टी में स्वागत किया। दोनों नेताओं को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी ज्वाइन कराई गई है।

बरकट्ठा से विधायक अमित यादव ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जानकी प्रसाद यादव को 24,812 मतों से हराकर अपनी सीट जीती थी। इससे पहले वे 2009 से 2014 तक भाजपा के टिकट पर बरकट्ठा से विधायक रहे थे, लेकिन 2014 के चुनाव में हार गए थे।
अमित यादव ने कहा, "जब मुझे 2019 में पार्टी से टिकट नहीं मिला तो मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। मुझे कई पार्टियों से ऑफर मिले लेकिन मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हुआ। निर्दलीय विधायक होने के बावजूद मैंने भाजपा के लिए काम करना जारी रखा। आज मैं औपचारिक रूप से पार्टी में वापस आ गया।
पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा की हुई घर वापसी
जय प्रकाश वर्मा ने 2014 में गांडेय विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में झामुमो के सरफराज अहमद से हार गए। हारने के बाद, वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में चले गए। हालांकि, जब इंडिया ब्लॉक ने कथित तौर पर उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया।
जिसके बाद उन्होंने कोडरमा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर झामुमो से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा, "मैं 18 महीने बाद अपनी मूल पार्टी में वापस आ गया हूं। पिछले 18 महीने मेरे जीवन का एक काला अध्याय थे। मैं झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।"
मरांडी ने भरोसा जताया कि उनकी वापसी से झारखंड में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने पिछले पांच सालों में झामुमो के नेतृत्व वाली मौजूदा गठबंधन सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, "लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि उन्हें पता चला है कि झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के तहत पिछले पांच सालों में राज्य में कोई काम नहीं हुआ है।'
उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है और मौजूदा सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। राज्य के लोगों ने आगामी चुनावों में सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications