Jharkhand Result 2024: काउंटिंग के बीच JMM की मांग, मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट किया जाए बंद

Jharkhand Chunav Result 2024: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शनिवार 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। काउंटिंक के बीच झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मतगणना केंद्रों के पास इंटरनेट बंद करने की मांग की है। झामुमो ने मतगणना केंद्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

JMM ने शुक्रवार रात चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के 2 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद करने की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दूसरे राज्यों से "उच्च योग्यता वाले" इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को तैनात किया है।

Jharkhand chunav result

मतगणना केंद्रों के 2 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सर्विस बंद की जाए: JMM

JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में दावा किया, "हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा ने मतगणना केंद्रों के बाहर दूसरे राज्यों से उच्च योग्यता वाले इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को तैनात किया है। यह एक गंभीर मामला है।"

निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों के 2 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद की जानी चाहिए और हर चरण की मतगणना के बाद लाउडस्पीकर के माध्यम से परिणामों की घोषणा की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+