'हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे', PM मोदी ने JMM-कांग्रेस की सरकार को दिखाया आईना!
Jharkhand Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार 10 नवंबर) को झारखंड के दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बोकारो के चंदनकियारी विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा, ''झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है, रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: राहुल गांधी का वादा- झारखंड में आदिवासियों को 28% देंगे आरक्षण, PM मोदी पर किए वार
कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक SC समाज बिखरा रहा...ST समाज बिखरा रहा... OBC समाज बिखरा रहा, कांग्रेस मजे से केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समाज एकजुट हुआ... कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई।''
पीएम मोदी ने कहा, ''अब झारखंड भाजपा ने यहां 'गोगो दीदी योजना' का वादा किया है। झारखंड की मेरी माताओं-बहनों को ये मोदी की गारंटी है कि सरकार बनने के बाद 'गोगो दीदी योजना' लागू हो जाएगी। इस योजना से हमारी माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे पैसे जाएंगे।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड की राजनीति में हेमंत सोरेन की JMM का क्या है महत्व, जानिए इतिहास
PM मोदी ने कहा-'हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे'
पीएम मोदी ने कहा, ''भाजपा-एनडीए का यहां एक ही मंत्र है हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया जी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: मतदाताओं के बीच JMM के इस स्टार प्रचारक की बढ़ी डिमांड, हेमंत सोरेन भी रह गए पीछे
'JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक को छीना है'
पीएम मोदी ने कहा, '' भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले। लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।
पीएम मोदी ने कहा, ''आप मुट्ठीभर बालू के लिए तरस रहे हैं और इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''अब आपने भाजपा-NDA सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे। आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा।''
PM मोदी ने कहा- झारखंड में हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं
पीएम मोदी ने कहा, ''हम पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे झारखंड के किसानों के बैंक खातों में भेजते हैं और पूरे के पूरे उन्हें मिलते हैं। ऐसे ही हाइवे, रेलवे और एयरपोर्ट के कितने ही काम होते हैं, जिसपर केंद्र सरकार सीधे खर्च करती है, किसी को बीच में से कट करने का मौका ही नहीं मिलता। झारखंड में भी हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।''
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।हम झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने भी खुलवा रहे हैं। सिंदरी का खाद कारखाना भी तो पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था। हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया, इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।''












Click it and Unblock the Notifications