Jharkhand Election: BJP की पहली लिस्ट जारी, 66 उम्मीदवारों का ऐलान, चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे चुनाव
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से अपनी पहली सूची में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। जिसमें राज्य बीजेपी प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे,जबकि पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला से प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं लोबिन हेम्ब्रोम को बोरियो से टिकट दिया है। ऐसे हीसीता सोरेन जामताड़ा से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जबकि गीता बालमुचू चाईबासा से, गीता कोड़ा जगनाथपुर से और मीरा मुंडा पोटका से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी ने जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, कोडरमा से नीरा यादव, गांडेय से मुनिया देवी को चुनावी मैदान में उतारा है।

सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, चाईबासा से गीता बलमुचू, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां को टिकट दिया है। इतना ही नहीं,बीजेपी ने राजमहल से अनंत ओझा, लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो को टिकट दिया है।
वहीं, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंग, सारठ से रणधीर कुमार, देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल को टिकट दिया गया है।
बता दें, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 2 फेज में चुनाव होंगे। जबकि, नतीजे 23 नवंबर को सभी के सामने आ जाएंगे। पहले चरण में 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 है। वहीं, पुरुष वोटर्स की संख्या 1,29,97,325 है। महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है।












Click it and Unblock the Notifications