Jharkhand Election 2024: पीएम मोदी आज रांची में करेंगे मेगा रोड शो, गुमला-बोकारो में भी भरेंगे हुंकार
Jharkhand Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (10 नवंबर 2024) को चुनावी राज्य झारखंड में एक मेगा रोड शो का नेतृत्व करेंगे और दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रांची में साढे तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। रोड शो दो विधानसभा रांची और हटिया से होकर गुजरेगा। इसके अलावा बोकारो के चंदनकियारी में विधानसभा में और जनसभा करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे बोकारो में और दोपहर 3.15 बजे गुमला में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड ईकाई भाजपा के मुताबिक पीएम मोदी शाम को रांची में एक मेगा रोड शो का नेतृत्व करेंगे। रोड शो शाम 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और न्यू मार्केट चौक पर समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: राहुल गांधी का वादा- झारखंड में आदिवासियों को 28% देंगे आरक्षण, PM मोदी पर किए वार
पीएम मोदी बोकारो के चंदनकियारी में विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी के लिए प्रचार करेंगे। गुमला में पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत के लिए वोट मांगेंगे।
रांची में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक एडवाइजरी के मुताबिक दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रांची में सभी छोटे और बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
जिला प्रशासन ने रोड शो के मद्देनजर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे और सहजानंद चौक के बीच 200 मीटर के दायरे में 'नो फ्लाइंग जोन' भी घोषित किया है। इलाके में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- झारखंड में अमित शाह के निशाने पर राहुल गांधी, बोले- ये वोटबैंक के लिए मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं
शनिवार (9 नवंबर, 2024) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राज्य भर में कई रैलियों को संबोधित किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पिछले दो दिनों में कई रैलियों को संबोधित किया। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें- 'ये आपकी रोटी और बेटी छीन रहे हैं, आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं', हेमंत सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी












Click it and Unblock the Notifications