Jharkhand Chunav: 'भाजपा वाले झारखंड के लोगों को धर्म-जाति के नाम पर भड़का रहे', CM हेमंत का बड़ा आरोप

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार (26 सितंबर) को भाजपा नेताओं पर "जाति और धर्म के नाम पर राज्य के लोगों को भड़काने" का आरोप लगाया है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा नेता हमारे राज्य के लोगों को धर्म, जाति के नाम पर भड़का रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि, वर्तमान में राज्य में दिखने वाले भाजपा नेता इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद नजर नहीं आएंगे। हेमंत सोरेन ने रांची में एक सरकारी समारोह 1.77 लाख किसानों के 400 करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ किए है। इससे पहले, सरकार ने लगभग 4.73 लाख किसानों के 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे।

Hemant Soren

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: हेमंत सरकार को शिवराज ने बताया 'आतंक का राज', कहा- यहां आम आदमी सुरक्षित नहीं है

हेमंत सोरेन ने कहा, "पहले, सरकार ने 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए। फिर, इसने 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया।"

'भाजपा नेता चुनाव नजदीक आने पर पूरे राज्य में मंडरा रहे हैं'

केंद्र की भाजपा सरकार पर "20 साल से अधिक समय से झारखंड के 'जल, जंगल और जमीन' को बर्बाद करने" का आरोप लगाते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवा पार्टी के नेता चुनाव नजदीक आने पर पूरे राज्य में "मंडरा रहे हैं"।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "चुनाव नजदीक आने पर भाजपा नेता पूरे झारखंड में घूम रहे हैं। कई चेहरे, जिन्हें आपने पहले नहीं देखा होगा, अब दिख रहे हैं। वे केवल एक बार दिखेंगे और उसके बाद गायब हो जाएंगे।"

सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया, "वे सांप्रदायिक तनाव फैला रहे हैं और जाति और धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं। उनसे सावधान रहें।"

ये भी पढे़ं- 'जेल जाना क्या कुर्बानी है, ये कैसा मुख्यमंत्री है...', परिवर्तन रैली में राजनाथ ने हेमंत पर किए तीखे वार

'ये इनके पास उद्योगपति मित्रों के ऋण माफ करने के पैसे हैं'

सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों के जरिए देश के किसानों को व्यापारियों के हाथों बेचने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, "किसानों ने करीब एक साल तक कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार को इन्हें वापस लेने के लिए मजबूर किया।"

केंद्र पर हमला करते हुए सोरेन ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन जब अपने "पूंजीपति मित्रों" के कर्ज माफ करने की बात आई तो पैसे की कोई कमी नहीं थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "उनके (केंद्र सरकार) पास किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें एमएसपी देने के लिए पैसे नहीं हैं। उनके पास वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं, उनके पास लोगों को सशक्त बनाने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन उनके पास अपने उद्योगपति मित्रों के ऋण माफ करने के लिए पर्याप्त पैसा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+