धनबादः कर्मचारियों को बंधक बनाकर 10 से ज्यादा बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के हरिहपुर थाना क्षेत्र के सतकिरा इलाके में बीते मंगलवार की रात को भीषण डकैती को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने हथियार के दम पर केडिया क्रशर के सात क्रमियों को बंधक बनाया फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान डकैतों ने क्रशर में रखे एक लाख 13 हजार रुपये नकद, कांटा मशी और जरूरी फाइलें लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

jharkhand dhanbad goons did loot in crusher factory

धनबाद के ग्रामीण एसपी अमित रेनू और बाघमारा के डीएसपी नितिन खंडेलवाल बाद में पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन ती। हालांकि पुलिस लूट की घटना को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कह रही है लेकिन मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं ग्रामीण एसपी ने कहा कि लूट की इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

लूट की घटना के दौरान क्रशर में मौजूद कर्मचारी कामता प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे एक दर्जन अपराधी हथियार से लैस होकर क्रशर पहुंचे। डकैतों ने क्रशर में मौजूद सभी सात कर्मचारियों को बंधक बना लिया, फिर काफी देर तक लूटपाट को अंजाम देकर चले गये। हालांकि जाने से पहले बदमाशों ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों के चेहरे पर घटना को लेकर खौफ साफ झलक रहा था। बता दें कि सतकिरा इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+