Jharkhand: 25 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आए 6 लोग, मौके पर मौत, रेल प्रशासन की लापरवाही उजागर

Jharkhand Dhanbad Accident: निचितपुरा रेल फाटक के पास 6 मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। यह सभी रेल फाटक पर पोल लगा रहे थे।

Dhanbad

Jharkhand Dhanbad Accident: झारखंड के धनबाद जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां हावडा-नई दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-धनबाद रेलवे स्टेशन के बीच निचितपुरा रेल फाटक के पास 6 मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना में मजदूरों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निचितपुर रेल फाटक पर सभी मजदूर एक पोल लगा रहे थे। तभी वो हादसे का शिकार हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 हजार वोल्ट के करंट से मजदूर चिपक गए और वहीं पोल लेकर गिर पडे। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही आला अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन रेलवे प्रशासन ने मौके पर ट्रेनों के पहुंचने से पहले ही उन्हें अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया। इससे यात्रियों के बीच खलबली मच गई।

मृतकों में यूपी के भी

मृतकों में गोविंद सिंह, श्यामदेव सिंह, सुरेश मिस्त्री, श्याम भुइया, संजय राम शामिल हैं। यह सभी झारखंड के पलामू, लातेहार और यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल से दो मजदूर अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। वहीं, एक युवती भी इस करेंट की चपेट में आई। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवती पानी लेकर गुजर रही थी, तभी चपेट में आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+