Kalpana Soren Net Worth: पति हेमंत की तरह काफी अमीर हैं पत्नी कल्पना सोरेन,जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

Kalpana Soren Net Worth in Hindi: कड़कड़ाती ठंड में झारखंड में सियासी पारा काफी गर्म है, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने वाले हैं इसलिए यहां पर सीएम की पद को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। ईडी, हेमंत सोरेन सेमनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में पूछताछ करेगा।

Kalpana Soren Net Worth

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है, अगर उन पर प्रवर्तन निदेशलायक (ईडी) सख्त कदम उठाता है तो उनकी सीएम की कुर्सी पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंपी जा सकती है।

Highlights

  • CM हेमंत सोरेन की पत्नी बनेंगी मुख्यमंत्री?
  • कल्पना सोरेन चलाती हैं प्ले स्कूल
  • मीडिया से दूर रहती हैं कल्पना सोरेन

लोग खोज रहे हैं कल्पना सोरेन के बारे में

इसलिए कल झारखंड में विधायक मंडल की बैठक बुलाई गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद अचानक से कल्पना सोरेन का नाम चर्चा में आ गया है, लोग उनक बारे में सर्च करने लगे हैं।

सीएम की कुर्सी कल्पना सोरेन को सौंपी जा सकती है?

वैसे ये कोई पहली बार नहीं हुआ है कि कल्पना सोरेन के सीएम बनने की बात हो रही है. इससे पहले जब सोरेन की विधानसभा सदस्यता के रद्द करने की बात हो रही थी, तब भी कहा जा रहा था कि सीएम की कुर्सी कल्पना सोरेन को सौंपी जा सकती है।

कल्पना सोरेन एक समाज सेविका हैं

मालूम हो कि आमतौर पर मीडिया और राजनीति से जुड़े मामलों से दूर रहने वाली कल्पना सोरेन एक समाज सेविका हैं और एक प्ले स्कूल भी चलाती हैं।

साल 2006 में हुई थी कल्पना-हेमंत की शादी

मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना सोरेन की पढ़ाई-लिखाई रांची में हुई है और उनकी और हेमंत सोरेन की शादी साल 2006 में हुई थी, ये पूरी तरह से अरेंजड मैरिज थी, इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं।

8.51 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं हेमंत सोरेन

अपने पति की तरह कल्पना भी काफी रईस हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था, उसक मुताबिक हेमंत करोड़पति हैं और उनके पास 8.51 करोड़ की संपत्ति थी।

कल्पना सोरेन के नाम पर करोड़ों का बिल्डिंग

इसके अलावा हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के अलग-अलग बैंक खाते है, जिसमें करीब 51 लाख 77 हजार रुपये जमा थे। कल्पना सोरेन के पास 34 लाख रुपये के गहने है तो वहीं कल्पना के पास 4.87 करोड़ रुपये की तीन इमारत भी है, जिनका उपयोग कमर्शियली की जाता है।

कल्पना सोरेन पर भी लगे थे संगीन आरोप

भाजपा की ओर से लगातार हेमंत सोरेन की संपत्ति पर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं, उसका तो ये भी कहना है कि हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग के सामने संपत्ति की जो डिटेल्स दी है, वो भी पूरी तरह से सही नहीं है।

हेमंत ने कल्पना को 11 एकड़ जमीन आवंटित की थी!

तो वहीं कल्पना सोरेन पर भी कुछ आरोप लग चुके हैं। उन पर अपने पति के पद का फायदा उठाने का आरोप लगा था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि हेमंत ने कल्पना को 11 एकड़ जमीन आवंटित की थी, जो कि आदिवासियों की थी, कल्पना सोरेन ने उस जमीन को अपने बिजनेस के लिए यूज कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+