Daily Political Roundup: रामलला पर सियासत से लेकर झारखंड तक, जानें दिनभर का पॉलिटिकल हाल
Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव को कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में विपक्षी दल लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लगातार राजनीति देखने को मिल रही है। इंडिया गठबंधन लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता ने उठा रहा है।
कभी उद्धव ठाकरे की शिवसेना निशाना साध रही है तो कभी बिहार। इसी बीच, बिहार के मंत्री तेज प्रताप ने कहा कि जब केंद्र में इंडिया गठबंधन का पताका फहराएगा। जिसके बाद सियासत गरमा गई। बीजेपी ने पलटवार किया है। आइए जानते हैं पूर दिनभर का पॉलिटिकल हाल ?

पूर्व सरकार पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार बने एक साल हो गया है। एक साल में जो परियोजनाएं पिछली सरकार ने पैसे के कारण छोड़ दी थीं, हमने उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए महत्व दिया। 2 सड़कों का शिलान्यास किया गया है, मुझे लगता है कि विकास एक सतत प्रक्रिया है।
'कांग्रेस सोनिया की पूजा करते हैं'
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जारी राजनीति पर उत्तर प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने निशाना साधा है। कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) पहले भी इसका विरोध किया था, उन्होंने कहा था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है... बाकी सभी संप्रदाय सनातन धर्म से आए हैं... वे मंदिर भी नहीं जाते, वे सोनिया गांधी की पूजा करते हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि भगवान राम का आगमन तब होगा, जब केंद्र में इंडिया गठबंधन का पताका फहराएगा। इसपर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने निशाना साधा है। कहा कि जितनी ताकत लगानी हो लगा लें, लेकिन 22 जनवरी को इस देश की भावनाओं के अनुरूप भारत के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि यह देश के सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण है। सभी को इस अवसर का जश्न मनाना चाहिए और सभी देशवासियों को एक बार राम मंदिर जाकर देखना चाहिए क्योंकि भगवान राम सभी के भगवान हैं।












Click it and Unblock the Notifications