उत्तरकाशी टनल से बचाए गए मजदूरों से मिले CM सोरेन, कहा- सबको जोड़ेंगे रोजगार से

Jharkhand News: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टलन हादसे से सुरक्षित निकाले गए राज्य के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम सोरेन ने उनका हालचाल जाना। साथ ही, कहा कि आप सभी को राज्य सरकार की रोजगारपरक एवं अन्य योजनाओं से जोड़ जाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से श्रमिकों की तस्वीरें पोस्ट की है। साथ ही, उन्होंने लिखा, खुशी है आप सभी उत्तराखण्ड हादसे से जीतकर झारखण्ड वापस आये हैं। पूरा देश आप सभी के लिए प्रार्थना कर रहा था। आप सभी को राज्य सरकार की रोजगारपरक एवं अन्य योजनाओं से जोड़ जाएगा।

Jharkhand CM Hemant Soren

इतना ही नहीं, सीएम सोरेन ने आगे कहा कि इसका निर्देश मैंने अधिकारियों को दे दिया है। मैं खुद इसकी जानकारी लेता रहूंगा। राज्य के सभी वर्गों और श्रमिक भाइयों-बहनों की सुरक्षा तथा कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है। आप सदा खुश रहें। आपको उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलक्यारो टनल से सुक्षित आए झारखंड के श्रमिकों को करीब एक करोड़ 11 लाख की योजनाओं का लाभ सरकार की और दिया जाएगा। इतना ही नहीं, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित किया जाए।

इतना ही नहीं, श्रमिकों से सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने श्रमिकों को बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार ने सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जल्द ही देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने हेतु उन्हें प्रस्ताव भेजेगा। इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को झारखंड सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+