Jharkhand: सीएम चंपाई सोरेन पहुंचे सरायकेला, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Jharkhand: झारखंड की कमान संभालने के बाद मंगलवार की शाम सीएम चंपाई सोरेन पहली बार सरायकेला पहुंचे। उन्होंने वहां सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को गति देकर झारखंडवासियों के जीवनस्तर में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।
सीएम चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि राज्य सरकार यहां के सभी वर्ग के लोगों को हक-अधिकार देने का कार्य करेगी। हमारा प्रयास होगा कि झारखंड वासियों के जीवनस्तर में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इस अवसर पर एसडीओ पारूल सिंह, विधायक प्रतिनिधि सानद कुमार आचार्य के अलावा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें झारखंड में शुरू हुई मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा, शिक्षा विभाग ने कसी कमर












Click it and Unblock the Notifications