झारखंड सीएम चंपई ने "मुख्यमंत्री गाड़ी योजना" का किया शुभारंभ, जानें इसमें कौन कर सकेगा फ्री यात्रा?
Mukhyamantri Gaadi Yojana: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बुधवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री गाड़ी योजना की शुरूआत की। राज्य के ग्रामीण और सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क परिवहन और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीएम सोरेन ने इस योजना की शुरूआत की है।

मुख्यमंत्री चंपई ने कहा इस योजना का आरंभ नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा यह योजना सुदूर गांवों में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनायेगी। सीएम ने जानकारी दी कि इन बसों/गाड़ियों में बुजुर्ग, छात्र-छात्राएं आदि निःशुल्क सफर कर सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के पहले चरण में झारखंड में 250 बसों का शरू किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थी, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव, विधवा और झारखंड आंदोलनकारी को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत निर्धारित रूटों पर बस संचालित करने वाले बस संचालकों को वाहन खरीद पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications