Jharkhand Election 2024: झारखंड में इस बार किसकी सरकार? ओपिनियन पोल से साफ हो गई तस्वीर
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कांटे की टक्कर होगी।
झारखंड में इस बार जेएमएम छोड़कर भाजपा में चम्पाई सोरेन के आने से चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। चम्पाई सोरेन के भाजपा में जेएममए के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं भाजपा इसे अपनी रणनीतिक जीत मान रही है। ओपिनियन पोल में 81 सीटों के अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें- 'हम उन लोगों में नहीं, जो पैसे में बिकते हों', CM हेमंत सोरेन ने बिना नाम लिए बागी चम्पाई पर किया हमला
JMM या BJP? किसका पलड़ा भारी?
🔴 टाइम्स नाउ नवभारत-मैट्रिज ओपिनियन पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन (India Alliance) प्लस जेएमएम को 30.4 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वो 81 सीटों में से 24 से 29 सीटें जीत सकते हैं।
🔴 वहीं भाजपा एनडीए गठबंधित (NDA Alliance) का ग्राफ इस बार झारखंड चुनाव में बढ़ सकता है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 50.4 प्रतिशत वोट मिलेगा। भाजपा 81 सीटों में से 43 से 48 सीटें जीत सकती है।
🔴 वहीं अन्य के खातों में 19.2 प्रतिशत वोट मिलते दिख रही है। वो 4 से 9 सीटों पर जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 'चम्पाई के लिए सिर्फ सोरेन सरनेम नहीं था काफी', अब झारखंड CM पद से हटाए जाने की बड़ी वजह आई सामने!
झारखंड चुनाव 2024: मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन?
ओपिनियन पोल में झारखंड में पसंदीदा मुख्यमंत्री के लिए किए गए सर्वे से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सर्वे में मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का नाम सामने आया है। सर्वे में कहा गया है कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो बाबूलाल मरांडी सीएम बन सकते हैं। राज्य की 42 फीसदी जनता चाहती है कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के अगले सीएम बनें।
वहीं इंडिया गठबंधन के वर्तमान सीएम हेमंत सोरेन को फिर से सीएम बनाए जाने के लिए 29 फीसदी जनता ही राजी हुई है। सर्वे के मुताबिक भाजपा और जेएमएम में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- सिपाही भर्ती दौड़ में 12 मौतों ने खोल दी CM हेमंत सोरेन के कुप्रबंधन की पोल, चौतरफा घिरी झारखंड सरकार
मैट्रिज एनसी सर्वे में भी बीजेपी का पलड़ा भारी
इससे पहले मैट्रिज एनसी सर्वे में भी आगामी चुनावों में झारखंड में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। सर्वे में भाजपा को 41.2 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं झामुमो को 18.2 प्रतिशत, कांग्रेस को 12.2 प्रतिशत और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (एजेएसयूपी) को 9.2 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। अन्य को 19.2 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान था।
सर्वे में 81 सीटों में से भाजपा को 38 से 43 सीट, झामुमो को 19 से 24 सीटें, कांग्रेस को 7-12 सीटें, जेएसयूपी को 2 से 7 सीटें और अन्य को 3-8 सीटें मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications